2021/01/30

SAMASTIPUR : हजारों की भागीदारी वाला ऐतिहासिक मानवश्रृंखला,डफली, ढ़ोल, डंके की चोट आमजनों का ध्यान आकृष्ट कर रहा था

SAMASTIPUR : किसान विरोधी तीनों कृषि कानून एवं बिजली विधेयक 2020 वापस लेने को जारी दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में राजद, भाकपा माले, भाकपा, माकपा, कांग्रेस से संयुक्त आह्वान पर शनिवार को प्रखण्ड के राजधानी चौक के राष्ट्रीय मार्ग-28 पर आयोजित मानवश्रृंखला सफल रहा. समय से पूर्व ही कार्यकर्ताओं का जत्था गांधीचौक, राजधानी चौक, चांदनी चौक पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने मानवश्रृंखला का निर्माण कर डाला. जहाँ एक ओर कार्यकर्ता अपने  हाथों में झंडे, बैनर, चायनीज फेस्टून लिए हुये थे वहीं दूसरी ओर कुछ कार्यकर्ता ढ़ोलक, मजीरा, डम्फा, डंका बजाते चल रहे थे.

राजधानी चौक पर मेला- सा नजारा देखने को मिला. यहाँ राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष अहमद रजा उर्फ मिंटूबाबू, विनोद राय, राहूल राय, संजय नायक, मो० तबरेज़, विष्णुदेव प्रसाद सिंह, बच्चा बाबू, नुरूज्जोहा आफो, कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मालिक, श्याम केशरी, केडी उपाध्याय, भाकपा के अंचल मंत्री राम प्रीत पासवान, नगीना राम, भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, किसान महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, इनौस जिला सचिव आशिफ होदा, प्रखण्ड अध्यक्ष नौशाद तौहीदी, उपाध्यक्ष मो० एजाज, आइसा के प्रखण्ड संयोजक जीतेंद्र सहनी, ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, खेग्रामस प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता, शंकर सिंह, बासुदेव राय, मनोज कुमार सिंह, अनीता देवी, मुकेश कुमार गुप्ता, रंजू कुमारी, संजू कुमारी, रतन सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, संजीव राय आदि उपस्थित थे.
नेताओं ने मानवश्रृंखला को सफल बताते हुए इसके लिए ताजपुर वासियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया.