2021/01/12

SAMASTIPUR : छात्र जदयू ने युवा रोजगार दिवस के रुप में मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती

SAMASTIPUR :  जिले के जदयू पार्टी कार्यालय लोहिया आश्रम पर छात्र जदयू के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा रोजगार दिवस के रूप में मनाया।जिसकी अध्यक्षता छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष रंधीर कुमार राय एवं संचालन पप्पू कुमार ने किया।

मौके पर जिला अध्यक्ष रंधीर कुमार राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सात निश्चय-2 लागू करने के राज्य सरकार के फैसले की पृष्ठभूमि में छात्र जदयू ने रोजगार दिवस मनाने का निर्णय लिया। 

वहीं संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव सह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गेश राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद एक व्यक्ति नही एक विचारधारा का नाम है। उन्होने भारत की संस्कृति का देश ही नहीं,बल्कि विश्व स्तर पर  प्रचार-प्रसार किया।उनका जितना व्याख्या किया जाए कम ही होगा। स्वामी विवेकानंद युवाओ के हितैषी थे, युवा को आगे बढ़ाना उनका मूल मकसद था।उनका संपूर्ण जीवन  प्रेरणा का अपार स्रोत हैं। 

वे अपना पहचान देश ही नही विश्व स्तर पर स्थापित किये, सभा को छात्र नेता रजा अहमद, विशाल कुमार राय, शुभकांत ठाकुर उर्फ सन्नी,संजय राय, अमर कर्ण, बलजीत बिहारी, चंदन कुमार, पिन्टू ठाकुर, पुरुषोत्तम चौधरी, ललित राय, संतोष कुशवाहा,चंद्रप्रकाश गांधी, जितेंद्र निराला, रवि रौशन, ललन यादव, रवि कुमार, पंख राज आदि ने संबोधित किया।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट