2021/01/10

SAMASTIPUR : 7 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में अवधि विस्तार,अब 31 मार्च तक चलायी जायेगी

SAMASTIPUR : यात्रियों की सुविधा को देखते रेलवे ने सात जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में अवधि विस्तार किया है। अब मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 31 मार्च तक चलायी जायेगी।

 ईसीआर के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि समस्तीपुर रेल मंडल के रक्सौल, दरभंगा एवं सहरसा के अलावे पटना, पाटलिपुत्र व सोनपुर से चलायी जा रही सात जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। पहले इन ट्रेनों को 31 जनवरी तक ही चलाने का आदेश दिया गया था। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 03357 व 03356 दरभंगा-पटना दरभंगा पैसेंजर स्पेशल। 

ट्रेन संख्या 03359 व 03360 सहरसा-पटना-सहरसा पैसेंजर स्पेशल। ट्रेन संख्या 05509 व 05510 सहरसा-जमालपुर-सहरसा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन। ट्रेन संख्या 03216 व 03215 रक्सौल-पाटलिपुत्र-रक्सौल पैसेंजर स्पेशल।

 ट्रेन-03367 व 03368 कटिहार-सोनपुर-कटिहार पैसेंजर 31 मार्च तक चलेगी। ट्रेन संख्या 03229 व 03230 पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय-पटना पैसेंजर स्पेशल एवं ट्रेन संख्या 03213 व 03214 पटना-झाझा-पटना पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31 मार्च तक किया जायेगा। इन सभी ट्रेनों में यात्रियों को यात्रा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है।