2021/01/10

समस्तीपुर जिले में आपराधिक घटनाओं पर हर हाल में लगे अंकुश, एसपी ने दिये कई निर्देश...

SAMASTIPUR :  जिले में आपराधिक घटनाओं पर हर हाल में अंकुश लगे। इसके लिए थानाध्यक्षों को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। विभिन्न कांडों के वांछितों के घर की कुर्की करें, शराब धंधेबाजों पर पूरी तरह से नकेल करते हुए गैर जमानतीय वारंट निर्गत लोगों की गिरफ्तारी हर हाल में करें। उक्त बातें शनिवार को आयोजित क्राइम मीटिग के दौरान पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने कही।

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों से लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादित करने, लगातार वाहन चेकिग करने, रात्रि गश्ती के अलावा किसी प्रकार की सूचना पर आपसी तालमेल बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि आपसी तालमेल से कार्य करने पर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। उनका सीधे तौर पर कहना था कि जिले में बाहर भी अपराधियों का नेटवर्क कनेक्शन है। 

घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस की नजरों से ओझल रहते हैं। अगर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो जाए तो इन घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा। एसपी ने हाल ही में हुई कई घटना का जिक्र करते हुए सीमावर्ती जिलों से अपराधियों के नेटवर्क कनेक्शन का उदाहरण दिया। साथ ही शराब धंधेबाजों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल और थानों के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।