SAMASTIPUR : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 का आयोजन आगामी एक फरवरी से किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया जाता है कि परीक्षा को लेकर जिला के चार अनुमंडलों में 82 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं सभी केंद्रों की मिनट-टू-मिनट रिपोर्ट के लिए एप सिस्टम की व्यवस्था की गई है।
सभी केंद्रों पर एक-एक तकनीशियन तैनात किए गए हैं। जो एप के माध्यम से केंद्र की रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिससे बोर्ड को हर केंद्र के हर मिनट की जानकारी मिलती रहेगी। बताया जाता है कि जिला में परीक्षा को लेकर बनाए गए 82 केंद्रों के लिए 82 केंद्राधीक्षक व उनकी सहायता के लिए 3162 वीक्षक तैनात किए गए हैं।
वहीं कदाचारमुक्त व पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों को 7 सुपर जोनल व 10 जोनल में बांटा गया है। वहीं इसके लिए 21 गश्ती दल का गठन किया गया है। जो अपने क्षेत्रों में आने वाले परीक्षा केंद्रों में सघन व सख्त निगरानी करेंगे।
परीक्षा में शामिल होंगी लड़कों से 1544 ज्यादा लड़कियां
बताया जाता है कि जिला से इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में 60748 अभ्यर्थी भाग लेंगे। जिसमें लड़कों से 1544 लड़कियां ज्यादा हैं। परीक्षा में छात्राओं की संख्या 31146 व छात्रों की संख्या 29602 है। 82 में से 45 केंद्रों पर सिर्फ छात्राएं परीक्षा देंगी।
इंटर परीक्षा के लिए जीवनी हाई स्कूल बना आदर्श केंद्र
शाहपुर पटोरी. शहर में इंटर परीक्षा के लिए एएनडी कॉलेज, जीबी इंटर स्कूल, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, मध्य विद्यालय शाहपुर पटोरी, एवरग्रीन एकेडमी, एजेएम कॉलेज, एवं जीवनी हाई स्कूल को कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एक फरवरी से आयोजित होने वाली इंटर परीक्षा की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
परीक्षा की पूर्व संध्या से ही सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू करने का आदेश दिया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए स्टैटिक,गश्ती, जोनल, सुपर जोनल तथा न्यायिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्र पर वीक्षक भी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे।
समस्तीपुर अनुमंडल में हैं सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र व परीक्षार्थी
अनुमंडल केंद्र अभ्यार्थी
समस्तीपुर (छात्र) 37 29602 समस्तीपुर (छात्रा) 19 14175 रोसड़ा (छात्रा) 13 8740 दलसिंहसराय (छात्रा) 6 3817 शाहपुर पटोरी (छात्रा) 7 4414
कुल 82 60748
भौतिकी से होगी शुरुआत
तिथि पहली पाली दूसरी पाली
1.2.21 भौतिकी राजनीति शास्त्र
2.2.21 गणित भूगोल
3.2.21 रसायन अंग्रजी (आईए)
4.2.21 अंग्रेजी इतिहास
5.2.21 जीव विज्ञान हिन्दी
6.2.21 हिन्दी अर्थशास्त्र
8.2.21 कृषि मनोविज्ञान
आई कॉम: बिजनेस स्टडी
9.2.21 भाषा दर्शनशास्त्र 10.2.21 वोकेशनल फाउंडेशन कोर्स 11.2.21 एमबी अंग्रेजी, उर्दू, मैथिली समाजशास्त्र 12.2.21 कम्प्यूटर साइंस, मल्टी मीडिया गृह विज्ञान 13.2.21 अतिरिक्त विषय
विज्ञान से 2125 ज्यादा छात्र दे रहे आर्ट की परीक्षा
28261
विज्ञान
2088
कॉमर्स
30386
कला
13