SAMASTIPUR : सीबीएसई दिल्ली की ओर से 31 जनवरी को सी-टेट की परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में जिला मुख्यालय के 27 केंद्रों पर ली जाएगी। पहली पाली में 11460 व दूसरी पाली में 8833 परीक्षार्थी भाग लेंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक ली जाएगी। वहीं दूसरी पाली 2-4:30 बजे तक होगी।
परीक्षार्थियों को परीक्षा होने के समय से एक घंटे पूर्व से ही हॉल में एंट्री दी जाएगी। वहीं 9:15 बजे के बाद परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने, स्वच्छ शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
थानाध्यक्ष व प्रभारी करेंगे सुगम यातायात की व्यवस्था
शहर व उसके आसपास केंद्र होने व अधिक संख्या में परीक्षार्थी होने के कारण क्षेत्र के थानाध्यक्ष व यातायात प्रभारी सुगम यातायात की व्यवस्था करेंगे। वहीं किसी भी समस्या के लिए कार्डिनेटर से 9263182207 व 06274-226267 पर संपर्क कर सकते हैं।
परीक्षा के लिए बनाए गए ये 17 केंद्र : संत पॉल एसएस स्कूल वीरसिंहपुर, समस्तीपुर कॉलेज, बीआरबी कॉलेज, होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर, न्यू समस्तीपुर पब्लिक स्कूल विशनपुर, गुरुकुल सेकेण्ड्री स्कूल दादपुर, साधना देवी विद्यापीठ पंजाबी कॉलोनी, आरएनएआर कॉलेज, तिरहुत अकादमी, रेलवे गोल्फ फील्ड उमावि सहित अन्य स्कूल शामिल हैं।