PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत ज्यादा खराब होने के बाद रिम्स से उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया.इन दिनों लालू प्रसाद यादव का इलाज दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है.
गुरुवार की रात रांची रिम्स में लालू प्रसाद की तबियत अचानक ज्यादा बिगड़ गई. बीमारी की खबर मिलते हीं उनकी बड़ी बेटी सांसद मीसा भारती तुरंत दिल्ली से रांची पहुंची,फिर पटना से पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी दोनो पुत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव रांची पहुंचे जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया.
रोहिणी आचार्या ने शुरु की है ये मुहिम
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने अपने ट्वीटर पर जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि आज महामहिम राष्ट्रपति को एक पत्र “आज़ादी पत्र” ग़रीबों के भगवान आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के लिए.... इस मुहिम से जुड़े और अपने नेता के आज़ादी के लिए अपील करे.....जिसने हमें ताक़त दिया आज वक्त उनके ताक़त बनने का... हम और आप बड़े साहब की ताक़त हैं.....