BHAGALPUR : अमरपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव निवासी विवाहिता ने देवर के प्यार में पड़कर देवर संग मिल पति की हत्या कर दी। वहीं शव को छिपाने के लिए एक कुएं में पत्थर से बांधकर फेंकने की बात, परिजनों व ग्रामीणों के दबाव में कबूल किया है। जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने देवर व भाभी को अमरपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने की पिटाई
रविवार को विभाष मंडल की पत्नी चंदा देवी व देवर निवास मंडल गौरीपुर गांव परिजनों के दबाब में आए। वहां पहले से आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने दोनों को बंधक बना पोल से बांधकर जमकर पिटाई की। दोनों से पूछताछ शुरू की। देवर ने कहा कि विभाष शराब पीकर आया था। उसके साथ हाथापाई हुई और दीवार से चोट लग गई। आयुष डॉक्टर से उसका इलाज शुरू कराया लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गयी।
देवर ने भाभी के प्यार में पत्नी काे छाेड़ा
देवर भाभी के बीच अवैध संबंध था। जिसकी जानकारी हाेने पर परिजनाें ने देवर निवास की शादी भी कुछ साल पूर्व करा दी थी। लेकिन भाभी के प्यार में पत्नी काे मारापीटा करता था। इससे शादी उसकी टूट गयी थी। पिछले एक साल से वह अपनी भाभी काे ही साथ लेकर देवघर में रह रहा था।
घटना का बांका से कोई संबंध नहीं है। चूंकि घटनास्थल दूसरे जगह है, इसलिए प्राथमिकी उसी थाना क्षेत्र में दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा। -अरविंद कुमार गुप्ता, एसपी बांका
Input-dainik bhasker