2021/01/16

LNMU दरभंगा में एनएसयूआई का छात्रहितों में तांडव व उग्रप्रदर्शन

DARBHANGA : दरभंगा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष श्री त्रिभुवन कुमार ने कहा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों को नजरअंदाज कर रहा था जिस से नजर नाराज होकर प्रदर्शन करना पड़ा अंततः अंत विवि प्रशासन एनएसयूआई के सभी मांगों को मानते हुए।

अति शीघ्र नोटिस निकालने का आश्वासन दिया वही विवि अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार सिन्हा ने कहा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एनएसयूआई सदेव छात्र हितों की लड़ाई लड़ते आया है और पुनः नया साल में नया आंदोलन का गाज विश्वविद्यालय छात्र हितों को लेकर किया हैं वही पटना से आये विश्वविद्यालय प्रभारी साकिब इकबाल ने कहा विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र एवं छात्राओं के मुद्दे पर छात्र संगठन को आंदोलन करने पर मजबूर करता है जो बहुत ही दुखद बात है।

विश्वविद्यालय प्रशासन से हम यही अपेक्षा रखते हैं प्रशासनिक व्यवस्था और छात्र संगठनों के बीच एक सकारात्मक समन्वय हो और आपस में मिलजुल कर के छात्रों में छात्राओं की समस्याओं का निदान करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन तत्पर रहें जिला महासचिव मोहम्मद अमजद ने कहा प्रदर्शन उपरांत कुलपति व कुलसचिव से लगभग 30 मिनट सकारात्मक वार्ता हुई और ए स्टेप बाय स्टेप सभी मुद्दों पर गन चर्चा किया गया।

जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन पूर्ण विश्वास दिलाया है कि सभी मांग साथ हितों में जायज है विश्वविद्यालय प्रशासन स्वीकार करते हुए सभी मांग पर अति शीघ्र कार्य को प्रगति में लाएगा जिला सचिव मोहम्मद इंजमाम कन्हैया कुमार अंकित कुमार प्रिंस कुमार सुमित कुमार प्रह्लाद कुमार सिन्हा रेखा कुमारी वर्षा कुमारी मौसम कुमारी धीरेंद्र कपूर उदय कुमार चंद्र कुमार चौबे दिवाकर कुमार झा सहित दर्जनों छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

मांगे--
*1* B.Ed सत्र 2018 से 2020 सेंशन का छूटे छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षा लिया जाए
*2* दूरस्थ शिक्षा निदेशालय(DDE) को पुनः चालू किया जाए
*3* स्नातक प्रथम व द्वितीय खंड के परीक्षार्थियों को छूटा हुआ प्रायोगिक परीक्षा लिया जाए
*4* मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का राशि भुगतान किया जाए
*5* पीजी में नामांकन के लिए पुनः एक बार अप्लाई करने का तिथि दिया जाए 
*6* पीजी में नामांकन व स्नातक में नामांकन के लिए अगला मेरिट लिस्ट अति शीघ्र प्रकाशित किया जाए 
*7* विभाग में पढ़ रहे बीएड छात्र एवं छात्राओं को हॉस्टल की व्यवस्था किया जाए
*8* पूरे विश्वविद्यालयों को सीसी कैमरा लेस किया जाए
सहित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया