2021/01/26

डांस करते हुए घोड़े ने मारी अपने मालिक को लात, जमकर किया डांस ,IPS ऑफिसर ने वीडियो किया शेयर

DESK : सोशल मीडिया पर एक घोड़े के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप हैरान रह जाएंगे. वीडियो में एक घोड़ा मस्ती से डांस करते हुए दिखाई दे रहा है, इतना ही नहीं, इस वीडियो में घोड़े के साथ उसका मालिक भी डांस कर रहा है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि घोड़ा बड़े मजे से डांस कर रहा है और साथ में सका मालिक भी खड़ा है. लेकिन, डांस करते हुए घोड़ा अचानक अपने मालिक को लात मार देता है, तभी उसका मालिक भी डांस करने लग जाता है. इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने शेयर किया है.

आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, पहले सिर्फ घोड़ा नाच रहा था, फिर घोड़े की छोटी सी रिक्वेस्ट पर मालिक भी झूम उठा...' इस वीडियो को उन्होंने 19 जनवरी को शेयर किया था, जिसके अब तक 35 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 3 हजार से ज्यादा लाइक्स और 4 सौ से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. लोग कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन्स दे रहे हैं.