PATNA : बिहार में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी, पुलिस सेवा के सात अधिकारियों और बिहार प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है।
गृह और सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित अधिकारियों के बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्णिया नगर निगम के आयुक्त विजय कुमार सिन्हा को बेगूसराय का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। बेगूसराय के बंदोबस्त पदाधिकारी रहे 2008 बैच के IAS जिउत सिंह को पूर्णिया नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।

सात IPS का ट्रांसफर, दो IG बदले
के एस अनुपम (1998 बैच) को IG आधुनिकीकरण, पटना बनाया गया है। वे फिलहाल 28 फ़रवरी तक मातृत्व अवकाश में हैं। रेल IG एम आरा नायक का ट्रांसफर करते हुए उन्हें अब सैन्य पुलिस का IG बनाया गया है। साथ में वे ट्रैफिक के भी IG रहेंगे।

ये 5 IPS अधिकारी भी बदले।
BAS के सात अधिकारी बदले, हाजीपुर में नए SDO
बिहार प्रशासनिक सेवा के भी सात अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। वैशाली के हाजीपुर में नए SDO अरुण कुमार की पोस्टिंग हुई है। वे अभी पशु एवं मतस्य संसाधन विभाग, पटना में कार्यरत थे।

ये 7 BAS अधिकारी बदले।