KAIMUR: मामला दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्णपुरा-पिपरा गांव से जुड़ा हुआ है।पहले फेसबुक पर एक दूसरे से जान पहचान हुई फिर दोस्ती। फिर मामला प्यार तक पहुंच गया। मामला दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्णपुरा-पिपरा गांव से जुड़ा हुआ है।समस्तीपुर की इंटर की छात्रा की कैमूर के एक शख्स फेसबुक से दोस्ती की और फिर प्यार परवान चढ़ा।
दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खा ली। दोनों के बीच डेढ़ साल से चल रहे इस प्यार के खेल में उस उस शख्स ने न तो अपनी प्रेमिका को कोई फोटो भेजा और ना ही कभी वीडियो कॉलिंग पर बात की। धीरे-धीरे फेसबुक के बाद वाट्सएप पर चैटिंग होने लगी। जिस दौरान लड़के ने अपनी प्रेमिका को अश्लील फोटो और वीडियो भेजना शुरु कर दिया। लड़की ने कई बार अपनी तस्वीर लड़के को भेजी, लेकिन लड़का अपनी तस्वीर की जगह किसी और की तस्वीर भेजता रहा।
शादी के लिए 25 जनवरी को मोहनिया बुलाया
प्रेमी ने अपने परिवार और भगवान की कसमें खाकर शादी के लिए 25 जनवरी को मोहनिया बुलाया और अपना पता रोहतास जिले के शिवसागर बताया प्रेमिका को शादी का झांसा देकर उसे मोहनिया बुलाया।
जहां पहले से ही दुर्गावती थाना क्षेत्र स्थित कर्णपुरा गांव के समीप सड़क किनारे किराए पर एक कमरा बुक किया और प्रेमिका को ले जाकर बंद कमरे में शादी की और फिर उसके साथ दो दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया फिर धोखा देकर भाग निकला। इसके बाद प्रेमिका अपनी मां के साथ समस्तीपुर से मोहनिया थाने पहुंची। जहां आप-बीती पुलिस को सुनाई। मोहनिया पुलिस युवती को लेकर उस स्थान पर पहुंची जहां दो दिनों तक उसके साथ प्रेमी ने शारीरिक सम्बन्ध बनाया था।