SAMASTIPUR : DM की अध्यक्षता में मध्य निषेध एवं उत्पाद संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर, पुलिस उपाधीक्षक समस्तीपुर, वरीय अपर समाहर्ता विशेष कार्य पदाधिकारी एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी और उत्पाद पदाधिकारी उपस्थित थे एवं जिला परिवहन पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
बैठक में निम्नलिखित बातों पर चर्चा की गई एवं DM द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए
1.चकलालशाही में चार-पांच ढाबा को सील करना है, जिसमें शराब की संलिप्तता अधिक मात्रा में पाई जाती है।
2.अवैध कार्यों में कितने वाहन लिप्त थे और अबतक कितने जब्त किए गए हैं इसका रिपोर्ट मांगा गया।
3.जिला परिवहन पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अब बिहार के किसी भी जिले की गाड़ियों को अगर पुलिस पकड़ती है उसका सारा डाटा, नाम, पता, मालिक का पूरा ब्यौरा डीटीओ अपनी जिम्मेवारी से थाना को देंगे।
4. जितने भी आई0ओ0 ऑफिस से गाड़ी का डिटेल्स पूछा जाए वह डी0टी0ओ0 पता करके बताएंगे।
5. अगर थाने के लिए सरकारी जमीन या लीज पर नहीं मिल पा रही है तो भू-अर्जन के माध्यम से स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।