2021/01/25

प्रेमी पहुंचा प्रेमिका के ससुराल चेहरे पर कालिख पोतकर सिर मुंडवाया, जूते की माला पहनाकर पूरे गांव घुमाया, वीडियो वायरल

DESK : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दबंगों ने एक युवक के चेहरे पर कालिख पोत दी। उसके सिर के बाल मुंडवाकर जूते की माला पहनाई गई और पूरे गांव में घुमाया गया। 

इस घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक दबंग को मुफ्त में सब्जी नहीं दी थी। वीडियो वायरल होने पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज एक को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस

यह पूरा थाना मंगलपुर के रंधीरपुर गांव का है। थाना रूरा क्षेत्र के अमर सिंह का पुरवा गांव निवासी अरविंद कुमार ने तहरीर में कहा है कि वह प्याज व आलू की सब्जी की बिक्री के लिए फेरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की तरह आज भी वह मंगलपुर थाना क्षेत्र के रंधीरपुर गांव में फेरी करके सब्जी बेच रहा था। 

तभी गांव निवासी नेता मुफ्त में सब्जी मांगने लगा। सब्जी न देने पर नेता व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज की और जब इतने मन नहीं भरा तो उसका सिर मुंडवा कर व जूतों की माला पहनाकर मुंह पर कालिख पोत कर पूरे गांव में घुमाया। फिर पूरे घटना का वीडियो भी मोबाइल से बनाया।<

/p>

पुलिस बोली- कुछ और ही है मामला, जांच जारी

अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है। उसने जो भी आरोप लगाए हैं, उसकी भी जांच की जा रही है और मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया है। 

लेकिन पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया यह बात भी सामने आई है कि पीड़ित युवक गांव में जाकर शादीशुदा महिला को साथ में लाने का प्रयास कर रहा था। जिसके चलते गांव के कुछ लोगों ने इसे पकड़ कर इसके बाल काटे हैं। लेकिन यह मामला बेहद गंभीर है इसमें जो भी दोषी होंगे। उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।