SAMASTIPUR : समस्तीपुर स्टेशन पर संदिग्ध में लिये गये एक युवक को लेकर रविवार को दिनभर हाई वोल्टेज ड्राम चलता रहा। आरपीएफ के अलावे विभिन्न एजेंसियों ने संदिग्ध युवक से घंटों पूछताछ की। हालांकि इस मामले में आरपीएफ या फिर समस्तीपुर पुलिस भी कुछ बोलने से परहेज कर रही है। इससे संदिग्ध युवक की वस्तुस्थिति के बारे में अब तक स्पष्ट नहीं हो पायी है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम तक संदिग्ध युवक के बारे में पुलिस की विभिन्न टीम अपने स्तर से खोजबीन कर रही थी। हालांकि स्टेशन पर यह भी चर्चा हो रही थी कि संदिग्ध युवक चकमेहसी क्षेत्र का है, जो दिल्ली में रहकर आईआरसीटीसी के एप को हाईजैक कर तत्काल टिकट का गोरखधंधा व एप के माध्यम से ई-टिकट का फर्जीवाड़ा करता था। जिसके गांव में आते ही गुप्त सूचना पर आरपीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से शनिवार रात उसे दबोचा था। हालांकि अभी तक टिकट के गोरखधंधे की बात की सच्चाई भी सामने नहीं आयी है।