BEGUSARAI : बेगूसराय के डंडारी थाना इलाके में एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। जख्मी युवक को इलाज के लिए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मामला वार्ड संख्या 6 के राजोपुर गांव का है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
बदमाशों ने घर को घेरा
मंजेश कुमार यादव गांव में अपने घर में सोया हुआ था। इस दौरान हथियार से लैस लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। घर में घुसकर पहले युवक को बाहर निकाला। फिर उसे गोलियों से छलनी कर दिया। परिजनों के मुताबिक सभी बदमाशों के पास हथियार था। घर को चारों ओर से बदमाशों ने घेर लिया, फिर कुछ अंदर घुस गए। इसके बाद बाथरूम के लिए कमरे से निकले मंजेश कुमार को बदमाशों ने घर से बाहर निकाला, फिर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
क्या बोली पुलिस
डंडारी थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर जख्मी कर दिया है। इस ममले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। गोलीबारी की घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।