2021/01/31

BREAKING : लड़की ने की सुसाइड,लड़के के घरवालों की तरफ से ..दहेज में लंबी- चौड़ी मांग रखी थी

RANCHI : से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। पिता की लाचारी देखकर बेटी ने दुल्हन बनने से पहले सुसाइड कर ली।घटना बीआईटी ओपी इलाके की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पिता जगपती राम ने बताया कि बेटी पूजा कुमारी की शादी टाटीसिलवे के रहने वाले पवन कुमार से तय हुई थी. दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे. पवन ने दहेज में सामानों की लंबी-चौड़ी लिस्ट पूजा को भेज दी. लेकिन पूजा जानती थी कि पिता के पास इन मांगों को पूरा करने की हैसियत नहीं थी. जिससे पूजा पिछले कुछ दिनों से परेशान रहने लगी. अंत में रविवार को उसने फंदे से झूलकर जान दे दी.

मेसरा पंचायत के मुखिया गंगा करमाली ने बताया कि पूजा का परिवार काफी गरीब है और ये परिवार दूल्हे की डिमांड पूरा करने में अक्षम था. जिसके कारण पूजा इस तरह का कदम उठाने को मजबूर हुई. उन्होंने आरोपी पवन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

सदर डीएसपी प्रभात बरवार ने कहा कि आरोपी पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उसके कॉल डिटेल्स को खंगाला जा रहा है, जो तथ्य सामने आएंगे पुलिस उसके अनुसार कार्रवाई करेगी।पूजा और पवन के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग पीड़ित परिजनों द्वारा पुलिस को मुहैया कराई गई है. इसमें आरोपी पवन पूजा को आत्महत्या करने को कह रहा है.