DESK : भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आए दिनों अपने गानों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। आम्रपाली दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं। वहीं उनका डांस भी आए दिनों इंटरनेट पर धूम मचाता है। आम्रपाली का ये वीडियो किसी शो का है। इस वीडियो में वे अपने फैंस के पसंदीदा गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
आम्रपाली का ये वीडियो केवीपी एंटरटेनमेंट यूट्यूब पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक लाखों के व्यूज आ चुके हैं। फैंस को आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी काफी पसंद आती है आए दिनों दोनों के गाने वायरल होते रहते हैं। दोनों साथ में 30 फिल्में कर चुके हैं। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।