CHAPRA : छपरा के दरियारपुर में देर रात प्रेमिका से मिलने आए एक प्रेमी को लड़कीवालों ने धर दबोचा और दोनों की शादी गांव के ही एक मंदिर में करवा दी। दहेज के लोभ में लड़के के माता-पिता अपने बेटे सत्येंद्र की शादी प्रेमिका से नहीं करवाना चाहते थे। इसी कारण दोनों छुप-छुपकर ही मिलते थे। शुक्रवार को जब सत्येंद्र प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो लड़कीवालों को इसकी भनक लग गई। जैसे ही वह प्रेमिका के कमरे में घुसा लड़की के पिता ने उसे घर के अंदर बंद कर दिया और गांववालों को बुलाकर ले आए। मुखिया और सरपंच के सामने दोनों की पूरे विधि-विधान से एक मंदिर में शादी करवा दी गई।
दहेज मांग रहे थे प्रेमी के घरवाले
दरियापुर प्रखंड के केवटिया निवासी रामबाबू राय के बेटे सत्येंद्र का रामबचन राय की पुत्री से कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। कई बार प्रेमिका ने सत्येंद्र को शादी के लिए कहा था लेकिन वह घरवालों के कारण हामी नहीं भर रहा था। सत्येंद्र के घरवाले दहेज चाहते थे इसलिए वह इस विवाह के लिए राजी नहीं थे। शुक्रवार को जब वह प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो लड़की के घर वालों ने उसे धर दबोचा