SAMASTIPUR : 17 नवम्बर 2020 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा से 1 लाख 92 हजार 608 रुपये लूट की घटना से जुड़ी है। डेढ़ माह बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पायी है। अभी तक न हत्यारे मिल पाए हैं और न लूटेरे। इससे लोगों के बीच चिंता बढ़ती जा रही है। वैसे पुलिस का दावा है कि लुटेरे की पहचान कर ली गई है।
दिनदहाड़े हुई थी लूट की घटना
दिनदहाड़े हथियार के नोंक पर महिला कर्मी से 1 लाख 92 हजार 608 रुपये लूट की वारदात हुई थी। दरभंगा प्रक्षेत्र के आइजी अजिताभ कुमार ने पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के साथ स्वयं घटनास्थल का जायजा भी लिया था। जिस वक्त यह वारदात हुई, बैंक शाखा में एक महिला कर्मी, एक होमगार्ड जवान, एक चपरासी और कुछ उपभोक्ता थे।
अपराधियों ने सभी को हथियार के बल पर कब्जे में ले रखा था। घटना स्थल के करीब ही पुलिस गश्त भी थी। बावजूद घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकले। महिला कर्मी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना के तीन माह बाद भी अपराधियों का सुराग नहीं मिल पा रहा है।
इसी तरह 30 दिसंबर को सरायरंजन थाना क्षेत्र के कालेज रोड स्थित बंधन बैंक की शाखा में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने धावा देकर 34 हजार रुपये लूट लिया। इससे पूर्व 17 जनवरी को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर में फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से करीब 17 लाख रुपये लूट लिया। इन घटनाओं में अबतक पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।