2021/01/20

महिला ने डेढ़ साल के बच्चे के साथ लगाई फांसी, पांच वर्ष पहले हुई थी शादी ,जांच में जुटी पुलिस

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में एक मां ने अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ सुसाइड कर ली। साड़ी से फंदा बनाकर अपने साथ जिगर के टुकड़े को भी साथ ले गई। घटना दरजिया गांव की है। 

मंगलवार देर रात खिड़की से शव लटकता देख परिजनों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। आस-पास के लोगों ने जब शोर सुना तो आए और घर का दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को फंदे से उतारा। मृतक की पहचीन देवेंद्र राय की बहू पुतुल कुमारी (23 वर्ष) और आर्यभ राज (डेढ़ साल) के रूप में की गई है। 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। SKMCH में बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। SSP जयंत कांत ने बताया कि कुढ़नी में एक ही फंदे से लटका दो शव बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार सुसाइड का मामला है। पारिवारिक कलह की बात बात सामने आ रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कमरे को FSL जांच के लिए बंद कर दिया गया है।

गुवाहाटी में ट्रक मालिक है उदयशंकर
पुतुल की शादी दरजिया गांव निवासी उदयशंकर से पांच साल पहले हुई थी। उदयशंकर के पास अपनी ट्रक है, जिसे वह गुवाहाटी में चलवाता है। थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक के मोबाइल से कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। मृतक की सास राजपति देवी ने बताया कि पुतुल का मोबाइल पर अपने पति से किसी बात को लेकर बहस हुआ था। 

इसके बाद वह अपने कमरे में बंद हो गई। हमलोगों को लगा कि गुस्सा ठंडा होगा तो बाहर आएगी लेकिन नहीं आई। फिर हमलोगों ने खिड़की से देखा तो अवाक रह गए। शव फंदे से लटका हुआ था।