2021/01/07

समस्तीपुर में आज से फिर चलेगी पछिया हवा, बढ़ेगी ठंड; अगले दो दिनों तक छाए रह सकते हैं बादल, सुबह में रह सकता है कुहासा

SAMASTIPUR : ठंड से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। गुरुवार से फिर पछिया हवा चलने की संभावना है। ऐसी स्थिति में ठंड बढ़ेगी। पिछले दो दिनों से पूरवा हवा चलने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली थी। मंगलवार रात लोगों ने गरमी का एहसास भी किया था।

 राजेंद्र कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग के कृषि वैज्ञानिक डॉ अब्दुल सत्तर ने बताया कि अगले दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं। 

उसके बाद आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहने के कारण सुबह में कुहासा छा सकता है। जबकि 7- 9 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। इससे ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक रहने का अनुमान है।