2021/01/31

बिहार से बड़ी खबर : ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस...

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सटे बाढ़ से आ रही है, जहां ऑन ड्यूटी सब इंस्पेक्टर को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी. घटना बाढ़ रेलवे स्टेशन के पास की है जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह बाढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर ड्यूटी पर तैनात थे इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी.

फायरिंग की इस घटना में सब-इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह को कंधे के नीचे गोली लगी जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच अस्पताल रेफर किया गया है. घटना की पुष्टि करते हुए रेल थाना प्रभारी तारकेश्वर मिश्रा ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर को कंधे के नीचे गोली लगी है. फिलहाल दारोगा को किन कारणों से गोली मारी गई है, इसका पता नहीं लग सका है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.