2021/01/28

समस्तीपुर जिले में युवक की मर्डर,अपराधियों ने सोये अवस्था में धारदार हथियार से वार कर मार डाला

SAMASTIPUR : जिला अंतर्गत सिंघिया थाना क्षेत्र के ग्राम लगमा निवासी युवक चंदन कुमार को अज्ञात अपराधियों ने रात्रि के निंद्राअवस्था में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया। 20 वर्षीय मृत युवक चंदन कुमार सिंह लगमा ग्राम निवासी रामानंद सिंह के पुत्र थे।

सुबह होते ही क्षेत्र में चर्चा आग के तरह फैली हृदयविदारक बातों को सुनकर समस्तीपुर सिंघिया मुख्य पथ कोआक्रोशित ग्रामीणों ने केलहुआ घाट के समीप घंटो जाम कर अपराधी को गिरफ्तार करने हेतु प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच कराते हुए अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

थानाअध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में,अंचलाधिकारी संतोष कुमार एएसआई सुबोध कुमार इत्यादि प्रशासनिक पदाधिकारियों के समझाने बुझाने पर यातायात बाधित को समाप्त किया गया दोपहर बाद जिला से प्रशासनिक पदाधिकारी खोजी कुत्ते को लेकर छापेमारी की कार्रवाई करते हुए शोकाकुल ग्रामीणों को शांत किया मां मीना देवी ने बताई चंद्रमणि सिंह का बरर्खी था स्थानीय लोग बहुत खा रहे थे। 

चंदन तीन भाई थे प्रभात सिंह बड़े भाई पूर्णिया में रहते हैं कुंदन दिल्ली में तथा चंदन घर पर ही रहते थे ।दो भाभी घर में थे। 

कुल 4 परिवार मौजूद थे घटनास्थल पर पुलिस निरीक्षक अंचल जय कांत साह शिवाजी नगर ओपी अध्यक्ष कमल राम थाना अध्यक्ष हथौड़ी रामप्रकाश सिंह फॉरेंसिक टीम से लाट साहेब श्वान दस्ता लेकर छानबीन किए लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुजफ्फरपुर बिहार से जांच करने आए तथा लाश को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया समाचार प्रेषण तक किसी भी प्रकार की सफलता पुलिस को नहीं मिली है हत्या का कारण जितनी मुंह उतनी बात ग्रामीण बता रहे थे।
रिपोर्ट-पलटन सहनी