2021/01/12

समस्तीपुर में मोहोब्बत की हुई जीत,प्रेमी -प्रेमिका की शादी मंदिर में हुई,कई महीनों से चलता था मोहोब्बत

SAMASTIPUR : जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज्य सतमलपुर आजाद चौक स्थित निजी हॉस्पिटल के प्रांगण में एक जोड़ी युगल का आदर्श विवाह हुआ।

बताया जा रहा हैं कि कई महीनों से लड़का और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको देखते हुए लड़की की शादी उसी लड़के से दोनों परिवार के सहमति से तय किया गया था।

जिसको देखते हुए दोनों पक्ष के लोगों की उपस्थिति में सतमलपुर आजाद चौक स्थित निजी हॉस्पिटल के प्रांगण में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में पंडित कमल कांत झा के द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ आदर्श विवाह संपन्न कराया गया।

जिसमें लड़का अनिल कुमार उम्र 23 वर्ष पिता नरेश महतो ग्राम पंचायत राज पुर्णाही वार्ड- 10 थाना वारिसनगर एवं लड़की संगीता कुमारी उम्र 19 वर्ष पिता उमेश महतो ग्राम पंचायत राज सतमलपुर वार्ड- 12 थाना वारिसनगर जिला समस्तीपुर के स्थाई निवासी हैं।