RAJASTHAN : उदयपुर में एक युवक की खूनी सनक का चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एकतरफा प्यार में युवक ने ननिहाल आई शादीशुदा महिला को अगवा करने की कोशिश की। इस दौरान नाना ने विरोध किया तो ईंट-पत्थर मारकर उनकी हत्या कर दी। जबकि महिला के परिवार के दो सदस्य घायल हैं। वारदात शहर के पालडी इलाके के अंबामाता थाना इलाके का है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।
पुलिस के मुताबिक, अंबामाता थाना इलाके में भरत कुमावत नाम का युवक अपने कुछ साथियों के साथ बीती रात महिला के घर पहुंच गया। वह उसे घर से जबरदस्ती ले जाने की कोशिश करने लगा। घर में महिला के नाना ने इसका विरोध किया तो भरत ने वहां रखी ईंट और पत्थरों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.
ननिहाल पहुंची थी महिला, तभी पहुंचा युवक
महिला के मामा ने बताया कि उसकी भांजी शादीशुदा है। बीती रात 9 बजे भांजी अपने पति के साथ ननिहाल पहुंची थी। तभी वहां भरत अपने कुछ साथियों के साथ आ धमका और भांजी को ले जाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान घर में मौजूद युवती के नाना और पति ने इसका विरोध किया तो भरत ने वहां रखे ईंट और पत्थर से उन पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। इस दौरान सिर पर चोट आने से महिला के नाना गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
एक महीने पहले हुई थी युवती की शादी
महिला की 1 महीने पूर्व ही शादी हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही भारत महिला और उसके पति को परेशान कर रहा था। भरत फोन कर बार-बार महिला और उसके पति को धमकी देता था। इसके बाद महिला और उसके पति ने उदयपुर के प्रताप नगर थाने में भारत के खिलाफ शिकायत भी की थी। लेकिन भरत तब भी नहीं माना और पीड़िता को नाना के घर से ले जाने के लिए पहुंच गया।
बता दे कि पुलिस रिकॉर्ड में भरत पर पूर्व भी मारपीट का प्रकरण दर्ज है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि भरत पीड़िता को पिछले लंबे समय से परेशान कर रहा था। और शादी से पहले वह पीड़िता से शादी भी करना चाहता था। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। वहीअब उदयपुर पुलिस द्वारा भरत और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी गई है। भरत को पकड़ने के लिए अंबामाता थाना पुलिस द्वारा उसकी मोबाइल लोकेशन निकाली जा रही है।