SAMASTIPUR : रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिनांक 15.01.2021 से गाड़ी संख्या 04674/04673 अमृतसर - जयनगर विशेष गाड़ी एवं गाड़ी संख्या 04006/04005 आनंद विहार - सीतामढ़ी विशेष गाड़ी को चलाये जाने का निर्णय लिया है।
विदित हो कि कुहासे के मौसम को ध्यान में रखते हुए इन गाड़ियों को दिनांक 31.01.2021 तक रदद किया गया था।
अब यह गाड़ियाँ दिनांक 15.01.2021 से निम्न अनुसार चलेंगी:-
1. गाड़ी संख्या 04674 अमृतसर - जयनगर विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक 15.01.2021 से प्रत्येक मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार एवं रविवार को अमृतसर से प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 04673 जयनगर - अमृतसर विशेष गाड़ी - यह गाड़ी दिनांक 16.01.2021 से प्रत्येक सोमवार, वुधवार, गुरूवार एवं शनिवार को जयनगर से अमृतसर के लिए प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी संख्या 04006 आनंद विहार - सीतामढ़ी विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक 15.01.2021 से प्रतिदिन आनंद विहार से सीतामढ़ी के लिए प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी संख्या 04005 सीतामढ़ी - आनंद विहार विशेष गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक 15.01.2021 से प्रतिदिन सीतामढ़ी से आनंद विहार के लिए प्रस्थान करेगी।
इन गाड़ियों में यात्रा हेतु अग्रिम आरक्षण लेना होगा तथा यात्रा के दौरान केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा।