2021/01/15

मकर संक्रांति पर तेज प्रताप ने किया चूड़ा-दही भोज, निभाई पिता लालू यादव की परंपरा

PATNA : बिहार की सियासत में मकर संक्रांति पर लालू प्रसाद यादव के घर दिए जाने वाला चूड़ा-दही भोज इस बार फीका रहा. मंकर संक्रांति पर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर चूड़ा दही भोज दिया लेकिन ये भोज काफी फीका रहा. लालू यादव के यहां सभी दलों के नेताओं को बुलाया जाता था लेकिन लालू यादव के जेल जाने से इस भोज में फीकापन आ गया है.

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद तेज प्रताप यादव मकर संक्रांति पर कई सालों से अपने सरकारी आवास पर चूड़ा-भोज देते आ रहे हैं लेकिन लालू यादव के समय पर दिए जाने वाले भोज के मुकाबले काफी फीका रहता है. गुरुवार को भी तेज प्रताप ने सरकारी आवास पर चूड़ा-दही का भोज दिया. उन्होंने गुरुवार सुबह मां राबड़ी देवी आशीर्वाद लिया.

आपको बता दें कि 2016 में मकर संक्राति पर लालू यादव के घर हुआ दही-चूड़ा भोज काफी चर्चा में रहा था. तब जदयू भी महागठबंधन का हिस्सा थी. कई बड़े नेताओं का आमंत्रित किया था. लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दही का टीका भी लगाया था. लालू यादव के दही चूड़ा भोज में नेताओं के अलावा अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी आते थे.

तेज प्रताप यादव ने तो अपने सरकारी आवास पर दही चूड़ा भोज का आयोजन किया लेकिन तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस भोज में हिस्सा नहीं लिया. इसके अलावा जदयू के वरिष्ठ नेता बशिष्ठ नारायण सिंह के घर भी इस बार मकर संक्रांति का भोज नहीं हुआ.