2021/01/18

दारोगा ने छात्रा से मंदिर में रचाई शादी, कई दिनों से एक दूसरे को प्यार करते थे दोनों,समस्तीपुर के हैं प्रेमिका

NALANDA : अस्थावां थाना में तैनात पीएसआई मुरली मनोहर आजाद ने रविवार को बाबा मणिराम अखाड़ा में प्रेमिका के मांग में सिंदूर भर अंतर्जातीय शादी किया है। पीएसअाई बेगगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र के अहियापुर निवासी फ्रीडम फाइटर चंद्रशेखर आजाद के पुत्र हैं। शादी के मौके पर दुल्हन के रिश्तेदार भी मौजूद थे।

 बताया गया कि करीब दस सालों से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उन्होंने नौकरी के बाद शादी रचाने के वायदे को निभाया। पीएसआई ने बताया कि वर्तमान में कोर्ट में वह प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

कॉलेज के समय करीब 10 सालों से उनका प्रेम-प्रसंग समस्तीपुर निवासी प्रतिभा से चल रहा था। उन्होंने नौकरी के बाद शादी का वायदा किया था। पीएसआई बनने के बाद उन्होंने वायदे को पूरा किया। शादी से दोनो खुश हैं।