2021/01/10

एक करोड़ से अधिक ठगी मामले का एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

SAHARSA :  जिले के बिहरा थाना पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने थाना क्षेत्र के दोरमा गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। हालांकि मुख्य आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार व्यक्ति पर दिल्ली में एक करोड़ रुपये से अधिक राशि की ठगी करने का मामला उजागर हुआ है। बताया जाता है कि आरोपित ने साइबर सिस्टम के जरिए राशि की ठगी है। 

इस घटना के बाद सभी आरोपित दिल्ली छोड़कर अपने गांव आ गया था। जानकारी के अनुसार, दोरमा के निवासी विजय कुमार के विरुद्ध एक करोड़ रुपये से अधिक राशि की चपत लगाने का मामला दिल्ली में दर्ज किया गया था। 

आरोपित की तलाश में दिल्ली से आए एएसआई सतीश कुमार, जितेन्द्र कुमार, संतोष कुमार ने बिहरा पुलिस के मदद से दोरमा स्थित आरोपित के आवास पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपित विजय भागने में सफल रहा। वहीं दूसरे आरोपित विजय के पिता विनोद झा को गिरफ्तार कर लिया गया।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा