DESK : एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों फिल्मों से दूर हैं. लेकिन अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर वह खूब सुर्खियों में रहती है. 45 साल की उम्र में भी वह बिल्कुल फिट और जवां नजर आती है. हाल ही में शिल्पा ने अपने सोशल मी डिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है,जो खूब वायरल हो रही है.
शेयर की गई फोटो में शिल्पा का लुक देख आपके भी होश उड़ जाएंगे. उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है और खुले बालों में नजर आ रही है. सूरज की रोशनी में उनकी ये फोटो बेहद खूबसूरत लग रही है. अपनी इस लेटेस्ट लुक को शेयर करते हुए शिल्पा ने पोस्ट में लिखा-A frame full of sunshine just for you .
शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और फैंस के साथ अपने खास पलों को शेयर करना नहीं भूलती. हाल ही में शिल्पा ने पति राजकुंद्रा के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी, इसमें राज शिल्पा को किस करते नजर आए थे. पति पत्नी की इस क्यूट बॉन्डिंग फोटो भी खूब चर्चा में रही थी. वहीं बहन शमिता शेट्टी के साथ भी शिल्पा अक्सर फोटो वीडियो शेयर करती रहती है.
फिल्म बाजीगर के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली शिल्पा ने बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का जलवा बिखेर दिया. आने वाले दिनों में वह फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ परेश रावल और मीजान जाफरी भी मुख्य भूमिका होंगे .इसके साथ ही वो फिल्म 'निकम्मा' में भी नजर आएगी.