DESK : भोजपुरी सिनेमा की सुपरएक्ट्रेस और शानदार सिंगर अक्षरा सिंह अपने फैंस के दिलों में खास जगह रखती हैं और काफी पसंद भी की जाती हैं. इसके साथ ही उनके गाने भोजपुरी दर्शकों के साथ-साथ हिंदी गानों को पसंद करने वालों को भी बेहद पसंद आते हैं. उनके वायरल गानों को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है.साथ ही उनके गानों पर काफी संख्या में व्यूज भी देखने को मिलते हैं. हाल में उनका एक और रोमांटिक गाना 'भुला ना जइह राजा जी' यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है. गाने को खासा पसदं किया जाता रहा है.
इस गाने में खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ इंडस्ट्री में पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह भी नजर आ रहे हैं. गाने में दोनों की रोमांटिक जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. गाने में दोनों बेहद ही रोमांस भरे अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. साथ ही गाने के वीडियो में पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं इस गाने को यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है. गाने में दोनों के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है. इस गाने के वीडियो पर अब तक 7,881,104 व्यूज आ चुके हैं.
अक्षरा सिंह औ पवन सिंह के इस रोमांटिक गाने को पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने ही गाया है। इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि इस गाने को कम्पोज अविनाश झा ने किया है. बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ये गाना उनकी हिट फिल्म 'पवन राजा' का है। इस फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के अलावा मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, शुशील सिंह, अयाज खान और देव सिंह भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन अरविन्द चौबे ने किया है, जबकि फिल्म के प्रोड्यूस धनञ्जय सिंह ने किया है.