BHOJPUR : जिले के पीरो थाना क्षेत्र अन्तर्गत संभल टोला गांव में शनिवार की रात एक युवक को गोली मार दी गई। हमले में घायल 24 वर्षीय युवक नीतीश कुमार चौधरी संभल टोला निवासी कमल किशोर चौधरी का पुत्र है। गोली पंजरी के पास लगी है। इलाज के लिए पीरो पीएचसी से पटना रेफर कर दिया गया है।
घर के बाहर खड़ा था तभी मारी गई गोली
बताया जाता है कि संभल टोला निवासी युवक नीतीश कुमार शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान वहां पहुंचे हथियारबंद हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, इसके पूर्व ही घटना को अंजाम देने वाले बदमाश मौके से फरार हो गए। बाद में घायल युवक को इलाज के लिए पीरो पीएचसी में लाया गया।जहां, से डॉक्टर ने सदर अस्पताल, आरा रेफर कर दिया। बाद में पीरो डीएसपी अशोक कुमार आजाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अशोक चौधरी वहां पहुंच गए। इसके बाद गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया। देर रात छापेमारी होती रही।
पुलिस के शुरुआती जांच में यह बात आ रही कि संभल टोला निवासी युवक नीतीश कुमार चौधरी का प्रेम-प्रसंग गांव की एक युवती से चला आ रहा था। एक साल पहले वाद-विवाद को लेकर पंचायती भी हुई थी। बाद में युवक बाहर चला गया था। करीब पन्द्रह दिनों पहले ही गांव आया हुआ था। इस बीच यह घटना घटित हुई हैं।
Input-dainik jagran