2021/01/14

बिहार : भारी मात्रा में कार में मिली शराब,पुलिस को देखते ही कार लेकर भाग रहा था ,हुआ दुर्घटनाग्रस्त

PURNIA : जिले में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए SP दया शंकर के द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। जिसके  के तहत आज  एक संट्रो कार रजिस्ट्रेशन नo- DL 4C AG 3533 पूर्णिया मोड़ से दालकोला चेक पोस्ट के बीच पीछा करने के क्रम में ड्राइवर के द्वारा तेज वाहन चलाने के कारण गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके कारण ड्राइवर भागने में सफल रहा।गाड़ी कब्जे में लेकर तलाशी ली गई जिसमें बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की कुल मात्रा --138.900 लीटर है।