तेजस्वी ने धरना स्थल पर अभ्यर्थियों की परेशानी को सुना और सरकार पर जमकर हमला किया। तेजस्वी ने कहा यह सरकार जायज मांगों पर आंख बंद कर लेती है। तेजस्वी यादव ने कहा शिक्षक हो या शिक्षक अभ्यर्थी, नर्सों या एएनएम के छात्र सब पर लाठी बरसाती है। इस सरकार की पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ पाती परंतु प्रदर्शनकारियों पर लाठी बरसाती है। कहा कि हम इनके साथ खड़े हैं। इनके साथ आंदोलन करेंगे।
Home
Bihar
Patna
मैं तेजस्वी यादव बोल रहा हूं डीएम साहब : हड़बड़ा गये पटना के जिलाधिकारी, तेजस्वी बोले- ईको पार्क में धरने पर बैठूंगा
2021/01/20

PATNA : टीचर अभ्यार्थियो को कल गर्दनीबाग धरना स्थल पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर के भगा दिया गया। जिसके बाद टीईटी शिक्षक पटना स्थित इको पार्क में अपने साथियों के साथ बैठ गए हैं। इस दौरान आज शाम तेजस्वी यादव उनसे मुलाकात करने पहुंचे। तेजस्वी यादव ने मौके से पटना डीएम को फोन किया, कहा कि मैं तेजस्वी यादव बोल रहा हूं। डीएम ने पूछा कौन तेजस्वी यादव। तब तेजस्वी यादव ने अपना परिचय दिया, तब डीएम के तेवर कम हुए। इसके बाद तेजस्वी यादव ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज एवं घरना स्थल को ले डीएम से बात की।