2021/01/20

समस्तीपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला,मां और बहन की हालत नाजुक

SAMASTIPUR : ज‍िले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ढेपुरा के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वही बाइक पर सवार युवक की मां और मौसेरी बहन बुरी तरह जख्मी है।जख्मी का इलाज के लिए
डॉक्टरों ने रेफर करते हुए समस्तीपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं।

मृतक युवक की पहचान समस्तीपुर के काशीपुर निवासी नंदकिशोर झा के पुत्र चंदन कुमार झा (18) के रूप में हुई है ।जख्मी की पहचान नंदकिशोर झा की पत्नी गुंजा देवी (45) और गुंजा देवी की बहन बेटी कंचन देवी (30) के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार मृतक युवक अपने नानी घर बछबरा थाना क्षेत्र के पीरहोली अपने नानी घर से मा गुंजा देवी और मौसेरी बहन कल्याणपुर निवासी मनोज मिश्रा की पत्नी कंचन देवी को बाइक से लेकर घर लौट रहा था ।इसी दौरान दलसिंहसराय सीमा क्षेत्र के रसीदपुर ढेपुरा बॉर्डर के पास तेज रफ़्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मारते हुए फरार हो गया ।दलसिंहसराय पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है ।