2021/01/31

चॉकलेट खरीदते खरीदते दुकानदार से छात्रा को हो गया प्यार, मां के सामने बाइक से प्रेमी के साथ हुई फरार

DESK : बरेली की हाइस्कूल की छात्रा को टॉफी व चॉकलेट खिलाने वाले दुकानदार से प्यार हो गया। मुलाकातों का दौर नजदीकियों में बदल गया। बात जब परिजनों तक पहुंची तो दोनों पर पाबंदी लगाई गई। इसके बाद भी दोनों के बीच दूरियां कम नहीं हुई। नतीजा ये रहा की छात्रा मां के सामने ही प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। परिजन उसे रोकते ही रह गए।  

तड़के चार बजे घर के सामने बाइक से पहुंचा प्रेमी 

परिवार वालों की सख्ती बढ़ी तो दोनों ने एक दूसरे के साथ कहीं दूर रहने का फैसला लिया। जिसके तहत दोनों ने घर से भागने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक बुधवार को तड़के चार बजे छात्रा के घर के सामने बाइक लेकर पहुंचा। युवक के पहुंचते ही छात्रा घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकली। जब तक छात्रा की मां और अन्य परिजन उसे रोक पाते, तब तक छात्रा मां के सामने ही अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर आंखोंं से ओझल हो गई।          

छात्रा के परिजनों ने काफी दूर तक किया पीछा  

बेटी को प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर भागते देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में परिजनों ने प्रेमी के साथ बैठकर भाग रही छात्रा का अन्य बाइक से पीछा किया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद भी परिजन दोनों को पकड़ नहीं पाए। कुछ ही देर में प्रेमी छात्रा को लेकर गायब हो गया। जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।  

स्कूल आने जाने के दौरान खोके से खरीदती थी चॉकलेट 

मामले में पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर प्रेमी शिवम वर्मा निवासी संजयनगर दुर्गानगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। साइकिल से स्कूल आने-जाने के दौरान वीरसावरकर नगर स्थित शिवम वर्मा के खोके से वह टॉफी चॉकलेट खरीदती थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। जिसके बाद शिवम ने खोका बंद कर दिया। उसे फोन कर कहा कि वह उसकी बेटी से प्यार करता है और शादी करना चाहता है।