2021/01/29

प्रेमिका के भाई ने चाकू मारकर की युवक की हत्‍या, दोस्‍त को फोन कर बताया कहां फेंकी है लाश

SUPAUL : सुपौल जिले के वीरपुर में प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की हत्या युवती के भाई ने ही कर दी। घटना के बाद लड़की के भाई ने युवक के दोस्त को इसकी सूचना देकर शव फेंकने का स्थान भी बता दिया। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन और अन्य लोग मिल्लत कॉलेज के पीछे बांसवाड़ी पहुंचे। वहां शव पड़ा था। 

बताया जा रहा है कि वार्ड 7 निवासी मनोज कुमार साह गुरुवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। युवती के भाई ने मनोज को देख लिया और चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद युवती के भाई ने मृतक के दोस्त को सूचना दी और उसके बाद फरार हो गया। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव है। इस देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई