सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है। जनता भयभीत है। ऐसे में समय आ गया है कि राज्यपाल हस्तक्षेप करें। ज्ञापन सौंपने के बाद तेजस्वी ने दावा किया कि राज्यपाल ने भी बिहार में क्राइम ग्राफ में हुए बढ़ोतरी पर चिंता जताई और कहा कि वह पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि रुपेश सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए। राज्य में पुलिस-अपराधी के सांठगांठ तोड़ने की जरूरत है।
तेजस्वी से मिलीं नीतू चंद्रा
पटना|बिहार की रहने वाली फिल्म अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सोमवार को मुलाकात की। दोनों में ब्राण्ड बिहार और राज्य में कला संस्कृति और खेल के विकास पर बात हुई।