PATNA : 01 फरवरी से शुरू हो रही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। इस वर्ष की परीक्षा का प्रवेश पत्र 14 जनवरी को जारी किए जाने की संभावना है। यह कॉलेज से प्राप्त करना होगा। हालांकि परीक्षार्थी बीएसईबी के वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके लिए उन्हें यूजर आइडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। गौरतलब है कि बीएसईबी ने बीते वर्ष 19 दिसंबर को प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे। लेकिन उसे डाउनलोड करना संभव नहीं हो रहा था। प्राचार्यों को ही बिहार बोर्ड के मार्गदर्शन के अनुरूप इसे डाउनालोड करना होगा।