हाईकोर्ट के आदेश के बा सरकार ने अपर जिला सूचना अधिकारी फिरोजाबाद दयाशंकर को पदावनत कर चौकीदार, अपर जिला सूचना अधिकारी बरेली नरसिंह को पदावनत कर चपरासी, अपर जिला सूचना अधिकारी भदोही (संत रविदासनगर) अनिल कुमार सिंह को सिनेमा ऑपरेटर कम प्रचार सहायक तथा अपर जिला सूचना अधिकारी मथुरा विनोद कुमार शर्मा को सिनेमा ऑपरेटर कम प्रचार सहायक के पद पर वापस कर दिया गया है.
सरकार ने चारों कर्मचारियों को मूल पद पर कार्यभार ग्रहण कर उसकी रिपोर्ट अविलंब मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गया है. पदावनति के सभी आदेश छह जनवरी से लागू कर दिए गए. बता दें इससे पहले प्रदेश सरकार ने एक उप जिलाधिकारी को पदावनति कर तहसीलदार बनाया था. सरकार ने तीन साल में 2100 से ज्यादा अफसरों व कर्मचारियों को जेल भी भेजा गया है. शासन के नियुक्ति विभाग ने एक अप्रैल 2017 से अब तक 50 पीसीएस अफसरों पर कठोर दंडात्मक और 44 पर लघु दंडात्मक कार्रवाई की है.