SAMASTIPUR : कोरोना के कारण नौ महीने से बंद समान्य पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू नहीं किए जाने से नाराज दैनिक यात्रियों ने आंदोलन का शंखनाद कर दिया है। दैनिक रेल यात्री संघ के बैनर तले समस्तीपुर- दरभंगा व समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के यात्री 11 जनवरी को अपने-अपने स्टेशन पर उपवास रख कर धरना देंगे। इसके बावजूद पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू नहीं की गई तो डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन होगा।
निजी वाहन से दरभंगा जाने में 200 होता है खर्च
समस्तीपुर से दरभंगा, मुजफ्फरपुर, खगड़िया रूट पर रोज हजारों लोग आना जाना करते हैं। बड़ी संख्या में सरकारी सेवक भी है। समस्तीपुर के कई लोगों का कारोबार भी दरभंगा मुजफ्फरपुर में हैं। जहां लोग ट्रेन से आना जाना करते थे। लेकिन ट्रेन बंद होने से लोग बाइक आदि का उपयोग करते हैं। जिससे सिर्फ दरभंगा जाने में प्रतिदिन 200 रुपए तक खर्च होता है। जबकि ट्रेन से 12-15 रुपए का टिकट होता है।