NAWADA : नवादा में शराबबंदी के बावजूद लगातार जाम छलकाने के मामले सामने आ रहे हैं। सिरदला थाना क्षेत्र सांढ़ पंचायत स्थित शिवपुर गांव निवासी दिलीप राजवंशी की पत्नी पूजा देवी ने शराबी पति के विरुद्ध शराब पीकर मारपीट कर घर से बाहर करने के आरोप में रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि शिवपुर गांव में तीन जगहों पर शराब बिकती है। शिकायत में शराब कारोबारी का भी नाम दिया गया है, ताकि अन्य महिला भी अपने शराबी पति से सुरक्षित रह सकें।
बता दें की इन दिनों सिरदला थाना क्षेत्र में शराब का निर्माण व बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही है। वैसे सिरदला पुलिस भी शराब बन्द कराने को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है, लेकिन अक्सर कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता है। शराब के धंधे को विस्तार देने में कुछ ग्रामीणों पुलिस को भी पुलिस मुख्य हिस्सेदार मानती है। ग्रामीण क्षेत्र के धंधेबाजों को पुलिस गश्ती से पूर्व ही भनक दी दी जाती है। जिससे कारोबारी के साथ विक्रेता भी बच जाते हैं। बैरंग लौटी गश्ती पुलिस शक के आधार पर दो चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लेती है।