RAMGARH : यह है स्वास्थ्य और पुलिस की चरमराती व्यवस्था की एक झलक... यहां अस्पतालों में एंबुलेंस और थाने में गाड़ियां हाेते हुए भी शव ले जाने के लिए वाहन नहीं मिलते। रामगढ़ के मांडू में नाइट ड्यूटी से घर लाैट रहे सीसीएल कर्मी गिद्दी के रामेश्वर राम (55) की सड़क हादसे में माैत हाे गई। वह तापिन कोलियरी में सुरक्षाकर्मी थे।
मांडू थानेदार शशि प्रकाश के अनुसार, प्रभारी चिकित्सक काे एंबुलेंस के लिए फोन करते रहे, पर उन्हाेंने फाेन नहीं उठाया। वहीं, प्रभारी चिकित्सक डाॅ. अशोक राम का कहना है कि पुलिस ने फाेन नहीं किया, एंबुलेंस मांगते ताे हर हाल में देतेे। घटना मंगलवार देर रात 12.30 बजे की है।
पुलिस के अनुसार, नाइट ड्यूटी पूरी करने के बाद रामेश्वर राम बाइक सेे साथी कर्मचारी के साथ लौट रहे थे। राजकीय मध्य विद्यालय मांडू के पास ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। साथी कर्मचारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस का दावा--एंबुलेंस के लिए फाेन करते रहे पर प्रभारी डाॅक्टर ने नहीं उठाया
डाॅक्टर बाेेले--पुलिस ने फाेन नहीं किया, एंबुलेंस मांगते ताे जरूर उपलब्ध कराते
Input-dainik bhasker