DESK : बॉलीवुड एक्टर-डांसर नोरा फतेही अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. कई बार लोग अपने इमोशन्स बिना ज्यादा सोचे सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं और ऐसा लगता है कि नोरा फतेही ने भी हाल ही में ऐसा ही कुछ किया है. नोरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "मैं उनमें से नहीं हो जो बैठकर पश्चाताप करते रहते हैं... मुझे बदला लेना ज्यादा पसंद है... और मेरा यकीन करो... बदला लिया जाएगा."
इंस्टा स्टोरी पर ये पोस्ट लिखने के साथ ही नोरा ने डेविल इमोजी लगाकर अपने करोड़ों फैन्स को कनफ्यूज कर दिया है कि आखिर माजरा क्या है. हालांकि उन्होंने ये पोस्ट क्यों और किसके लिए लिखी है इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि नोरा खुद ही कुछ वक्त में ये रिवील कर देंगी कि उन्होंने ऐसा किस वजह से किया है.
कैसे पॉपुलर हुईं नोरा फतेही?
साल 2018 में फिल्म सत्यमेव जयते रिलीज हुई थी जिसके लिए मेकर्स ने दिलबर सॉन्ग को रीमेक करने का फैसला किया. गाने के म्यूजिक वीडियो में नोरा फतेही नजर आई थीं और उनकी परफॉर्मेंस फैन्स को काफी पसंद आई. क्योंकि ये गाना भी सुपरहिट रहा था तो नोरा काफी तेजी से पॉपुलर हो गईं. इसके बाद वह फिल्म स्त्री के गाने कमरिया और बाटला हाउस के गाने में ओ साकी साकी में भी धूम मचा चुकी हैं.