ARA : आरा में एक 40 साल के युवक की सिर कटी लाश नदी किनारे मिली है। बचे हुए शरीर को कुत्ते नोच रहे थे, तब पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद छानबीन कर यह पता लगाने में जुट गई कि यह किसका बेटा या किसका सुहाग है, जिसे सम्मानजनक दाह संस्कार तक नसीब हुआ। अगर गांव वालों की नजर नहीं पड़ती तो लावारिस लाश को कुत्ते नोच कर खा जाते।
कटे हुए सिर की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने समीक्षा रिपोर्ट में बताया है कि प्रथम दृष्टया मृतक की मौत पानी में डूबने के कारण होना प्रतीत होती है। पुलिस दूसरी ओर यह भी आशंका जता रही है कि पानी में डूबने के कारण शव सड़ गया होगा और उसका सिर जानवर खा गये होंगे। पुलिस सिर की बरामदगी के साथ शव की शिनाख्त में जुट गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
लावारिस लाश को कुत्ते द्वारा नोच-नोच कर खाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शव बनास नदी के किनारे कब से पड़ा था और कब से कुत्ते अपना निवाला बना रहे थे, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। लोगों द्वारा यह आशंका जतायी जा रही है कि युवक की धारधार हथियार से सिर काटकर हत्या की गई है। हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंका गया होगा। पुलिस अपने स्तर से हर बिंदू पर जांच-पड़ताल में जुट गई है।