2021/01/24

फंसनी थी मछली, फंस गया मछुआरा,लाश मिलने से सनसनी,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

BEGUSARAI : "समय पूरा हो जाए तो मौत कैसे भी आ सकती है।"- रविवार की सुबह जब 35 साल के रामवृक्ष सहनी की लाश मछली पकड़ने के जाल में फंसी दिखी तो कहने वाले यही कह रहे थे। जिस जाल में रामाशीष रोज मछलियों को फांसता था, शनिवार शाम उसी को बूढ़ी गंडक में फेंका था। 

जाल फेंकने या खींचने के दौरान किसी तरह गिरा तो उसी में फंस गया। रविवार सुबह रामाशीष को ढूंढ़ते लोगों ने जब जाल में फंसा उसका शव देखा तो यही समझ में आया कि जाल से निकलने की उसकी हर कोशिश नाकाम गई होगी।

घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मेघौल पंचायत के बिदुलिया गांव की है। रोजाना की तरह रामाशीष सहनी बूढ़ी गंडक में मछली पकड़ने लिए गया था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों खोजबीन शुरू कर दी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने जाल में फंसी लाश देखी तो हड़कंप मच गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। पुलिस के अनुसार नदी में डूबकर मौत हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।