2021/01/12

नशे में था ट्रक ड्राइवर, मंदिर सहित कई दुकानों में मारा धक्‍का, महिला सहित कई जख्‍मी....

JAMUI : बरहट मलयपुर थाना क्षेत्र के मलयपुर बाजार में अनियंत्रित होकर ट्रक ने बजरंगबली मंदिर में ठोकर मारते हुए सड़क किनारे लगे सब्जी के दुकानों को रौंद दिया। ट्रक चालक नशे में धुत था।

 इस घटना में मंदिर के चार दिवारी क्षतिग्रस्त हुई तो बिजली पोल, सब्जी दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। इससे पहले ट्रक ने काली मंदिर के समीप एक महिला  को ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।इस हादसे में एक चाय दुकानदार भी घायल हो गया।14 चक्का ट्रक पर गिट्टी  लोड है।