2021/01/16

गश्ती के दौरान पुलिस ने किया अरेस्ट ,बाईक व देशी पिस्टल के साथ दो धराया,भेज दिया जेल

SAHARSA : शहर में बढ़ी आपराधिक घटनाओं के बाद एसपी के निर्देशानुसार शहर में पुलिस की गश्ती दल सक्रिय है। वहीं गुरुवार की देर शाम की गई गश्ती के दौरान सदर थाना पुलिस द्वारा एक देसी पिस्टल के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस सम्बंध में मुख्यालय डीएसपी बृजनंदन मेहता ने बताया कि सदर थाना गश्ती पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। 

उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल बरामद हुआ। गिरफ्तार अपराधी की पहचान सौरबाजार थाना क्षेत्र के जम्हरा, गांव वार्ड नं० 10 निवासी शंकर साह एवं स्थानीय डी•बी रोड, वार्ड नं० 11 निवासी बेचन राम है। उनकी बाइक बीआर 01 एच 2652 भी जब्त कर ली गई है। जिनके कागजात की जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों अपराधियों को अग्रतर कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा