2021/01/05

समस्तीपुर में अपहरण युवक का शव मधुबनी में मिला,गोली मारकर किया हत्या

SAMASTIPUR : कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी गांव निवासी मो. इस्लाम के 21 वर्षीय पुत्र शमशेर उर्फ हैप्पी का शव मधुबनी जिला के खुटौना छर्रा पट्टी नहर में मिला। 30 दिसंबर को 11 बजे दिन में उसका अपहरण कर घर से बुलाकर कर लिया गया था। इस मामले में नामजद प्राथमिकी स्वजनों ने दर्ज करायी थी।

सूचना पर मधुबनी पहुंचे स्वजनों ने शव की शिनाख्त की। शमशेर के सीने में तीन गोली मारी गई है। साथ ही हाथ पैड़ भी तोड़ दिया था। 31 दिसंबर को ही उसका शव मधुबनी में मिला था। लावारिस शव होने की वजह से शव को तीन दिनों तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था। 

शव मिलने के बाद से स्वजनों का हाल बुरा है। पिता मोहम्मद इस्लाम, बहन अफसाना खातून बेहोशी की अवस्था में हैं। स्थानीय चकमेहसी थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।